देश में 'आई लव मोदी' तो कह सकते हैं लेकिन 'आई लव मोहम्मद' नहीं: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "संभल (यूपी) मस्जिद को लेकर केस चल रहा है। हमारी मस्जिदें छीनी जा रही हैं। इस देश में 'आई लव मोदी' तो कह सकते हैं लेकिन 'आई लव मोहम्मद' नहीं कह सकते।" उन्होंने कहा, "आप देश को कहां ले जा रहे हैं?...अगर कोई 'आई लव मोहम्मद' कहता है तो उसका विरोध होता है।"