भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों ने जुलाई के कार बिक्री के आंकड़े जारी किए जिसमें मारुति सुज़ुकी 1.80 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही। वहीं, हुंडई इंडिया 60,073 यूनिट्स बेचकर व महिंद्राऐंडमहिंद्रा (50,835 यूनिट्स) को पीछे छोड़ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। सूची में टाटा मोटर्स (39,521 यूनिट्स) चौथे और टोयोटा इंडिया (32,575 यूनिट्स) पांचवें स्थान पर रही।