देश में पहली बार वेतन आयोग की अध्यक्ष बनी कोई महिला
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और देश में पहली बार कोई महिला किसी वेतन आयोग की अध्यक्ष बनी है। आईआईएम बैंगलोर के प्रोफेसर पुलक घोष को 8वें वेतन आयोग में मेंबर (पार्ट टाइम) और पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन को मेंबर-सेक्रेटरी बनाया गया है।