inshorts

दुश्मन को बुला कर बिरियानी खिलाओगे: पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर इमरान मसूद का तंज

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आने पर कांग्रेस सांसद ने आलोचना की है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा, ''ये कहते थे कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है...तो क्या चालू ऑपरेशन सिंदूर के बीच दुश्मन को बुलाकर बिरियानी खिलाओगे।''