दोषी जो भी हो बख्शेंगे नहीं: IPS अधिकारी के सुसाइड मामले पर CM सैनी ने दी पहली प्रतिक्रिया
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "दोषी कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा।" बकौल रिपोर्ट्स, पंचकूला में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आईपीएस अधिकारी को श्रद्धांजलि भी दी।