दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए: SIT की चार्जशीट पर ज़ुबिन गर्ग की पत्नी
दिवंगत गायक ज़ुबिन गर्ग की मौत के मामले में एसआईटी ने 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस पर ज़ुबिन की पत्नी गरिमा ने कहा, "अब सब कुछ न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करता है...हमें अपने देश की न्यायपालिका पर भरोसा है और हम चाहते हैं कि दोषियों को सज़ा मिले।" चार्जशीट में चार लोगों को नामज़द किया गया है।