inshorts

दूसरों को चुनौती देने वाले मथुरा से गुज़रती यमुना में आचमन करके दिखा दें: योगी से अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मंत्रियों को यमुना में नहाने की चुनौती देने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "दूसरों को चुनौती देने वाले अपने प्रदेश के अंदर मथुरा से गुज़रती यमुना जी में आचमन करके दिखा दें।"