कॉमेडियन भारती सिंह दोबारा मां बनने वाली हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी दी है। भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। गौरतलब है, भारती और हर्ष 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे और उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।