दूसरे रंग के कपड़ों में और काले दिखेंगे: सफेद रंग की साड़ी पहनने को लेकर आशा भोसले
गायिका आशा भोसले ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि वह अक्सर सफेद रंग की साड़ी क्यों पहनती हैं। उन्होंने 'कपल ऑफ थिंग्स' पॉडकास्ट में कहा, "सफेद रंग की साड़ी हमारे रंग पर अच्छी लगती है। दूसरा रंग पहनेंगे तो और काले दिखेंगे।" आशा भोंसले ने बताया कि उन्होंने बाद में गुलाबी रंग की साड़ी पहननी शुरू की।