'दंगल' ऐक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने के 2 साल बाद शेयर की पहली तस्वीर
'दंगल' की ऐक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने के तकरीबन 2 साल बाद पहली बार एक तस्वीर शेयर की है। ज़ायरा ने जून 2019 में धर्म को कारण बताते हुए बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था। पिछले साल नवंबर में ज़ायरा ने अपने प्रशंसकों से गुहार लगाई थी कि वे उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दें।