दक्षिण कोरियाई जेल से परोल पर रिहा हुआ रिश्वतखोरी का दोषी सैमसंग का उत्तराधिकारी

सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जे-योंग दक्षिण कोरियाई जेल से परोल पर बाहर आ गए हैं। ली को इस साल जनवरी में रिश्वत को लेकर 2.5 साल की सज़ा हुई थी। 2014 में पिता ली कुन-ही के बीमार पड़ने के बाद ली ने तत्कालीन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे को रिश्वत देकर उनसे उत्तराधिकार को सुगम बनाने में मदद मांगी थी।