दक्षिण कोरियाई शो 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' की ऐक्ट्रेस सोन ये-जिन ने की गर्भवती होने की घोषणा
दक्षिण कोरियाई टीवी शो 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' की अभिनेत्री सोन ये-जिन ने इंस्टाग्राम पर अपने गर्भवती होने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "मैं सावधानी से आप सभी के साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहती हूं...कि हमें एक नया जीवन मिल गया है।" सोन और अभिनेता ह्यून बिन ने इसी साल 31 मार्च को शादी की थी।