टीआरएस नेता और तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव ने शनिवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे नेताओं से कहा, "सभी जुमलाजीवी...दम बिरयानी और ईरानी चाय का लुत्फ उठाना न भूलें।" उन्होंने तेलंगाना को 'पावरहाउस' बताते हुए कहा, "दौरा कीजिए, सीखिए और अपने-अपने राज्यों में इन्हें लागू करने की कोशिश कीजिए।"