दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे: हिरासत में लिए गए 'आप' नेता संजय सिंह
दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान 'आप' नेता संजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद उन्होंने कहा, "दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे। लोकतंत्र में वोट चोरी नहीं चलेगी नहीं चलेगी।" सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी हिरासत में लिया गया था।