दर्द से कराह रही थी 82 वर्षीय चीनी दादी, निगल लिए 8 ज़िंदा मेंढक; पेट का हाल देख डॉक्टर हैरान

चीन में एक 82 वर्षीय दादी ने एक देसी नुस्खे पर भरोसा कर बैक पेन के निवारण के लिए 8 ज़िंदा मेंढकों को निगल लिया। इसके बाद महिला को भयानक पेट दर्द हुआ और अस्पताल में जांच में पता चला कि मेंढक निगलने से उनके पाचन तंत्र को भयानक नुकसान हुआ और उनका पेट परजीवियों का घर बन गया।