दर्शक बेहद समझदार हैं, वे बॉयकॉट ट्रेंड से बेवकूफ नहीं बनते: 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ
फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'वैराइटी' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दर्शक बेहद समझदार हैं, वे बॉयकॉट ट्रेंड से बेवकूफ नहीं बनते हैं। उन्होंने कहा, "कोविड-19 महामारी के बाद हमने बड़े स्टार्स के साथ कई फिल्में बनाईं लेकिन उनमें से कुछ नहीं चलीं। इस फिल्म के पीछे का इरादा इसकी सफलता के लिए काम आया।"