फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने कहा है कि वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा, "पॉज़िटिव एनर्जी पर ध्यान देता हूं...जानता हूं...तरह-तरह के रिव्यूज़ आए हैं। नेगेटिव और...बाकी समीक्षाओं को देखा नहीं है...समय आने पर ऐसा करूंगा।" बकौल अयान, "दर्शकों के रिव्यूज़ को ध्यान में रखकर पार्ट-2 बनाऊंगा।"