फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने 'उनके लिए सफलता का क्या फॉर्मूला है' सवाल पर कहा है कि दर्शकों को समझना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "2 ज़रूरी चीज़ें हैं कि दर्शकों से जुड़ाव रखें और जल्दी सहज न हो जाएं। सहज होने पर आप संतुष्ट होने लगते हैं।" बकौल राजामौली, दर्शकों से जुड़े रहें और समझें कि वे क्या चाहते हैं।