दर्शन करने मंदिर जाना चाहता था पर पुलिस ने कहा- व्यवस्था नहीं कर सकते: पंजाब में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जालंधर (पंजाब) में चुनावी रैली के दौरान कहा कि वह कार्यक्रम के बाद त्रिपुरमालिनी देवी शक्तिपीठ में पूजा करने जाना चाहते थे लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बताया कि वे सुरक्षा-व्यवस्था करने में सक्षम नहीं हैं। बकौल प्रधानमंत्री, "यहां की सरकार का यह हाल है...लेकिन मैं जल्द ही शक्तिपीठ में पूजा ज़रूर करूंगा।"