दलितों के खिलाफ हिंसा के एक ही केस में कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक साथ 99 लोगों को दी ज़मानत
कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2014 के दलितों के खिलाफ हिंसा संबंधी एससी/एसटी ऐक्ट केस में निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए 101 में से 99 लोगों को एक साथ ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने उनकी सज़ा पर भी रोक लगाई है। निचली अदालत ने कोप्पल ज़िले की इस घटना को लेकर 98 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी।