inshorts

दलितों, किसानों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार में कोई जगह नहीं: प्रयागराज हत्याओं पर बघेल

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चार दलितों की कथित हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, "योगी आदित्यनाथ की सरकार में दलितों...किसानों और मज़दूरों के लिए कोई जगह नहीं है।" बकौल बघेल, "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास कर रहे हैं...दूसरी तरफ दलित मारे जा रहे हैं...कानून व्यवस्था की स्थिति को समझा जा सकता है।"