इंदौर (एमपी) में पौरूष नामक संस्था दशहरे पर रावण दहन की जगह 'शूर्पणखा दहन' का आयोजन करेगी। इस दौरान 11 मुखी 'शूर्पणखा' का दहन होगा और उसपर उन महिलाओं की तस्वीर होगी जिन्होंने अपने पति की हत्या की है। इनमें हनीमून हत्याकांड वाली सोनम रघुवंशी और पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डालने वाली मुस्कान शामिल है।