inshorts

दशहरे पर दिल्ली की रामलीला में बॉबी देओल करेंगे 'रावण' के वध का मंचन

ऐक्टर बॉबी देओल दिल्ली की 'लव कुश रामलीला' में दशहरे पर 'रावण' वध का मंचन करेंगे। रामलीला कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल को आमंत्रित किया गया है और उन्होंने उसे पूरे उत्साह से स्वीकार भी कर लिया है। कमिटी का मानना है कि बॉबी के आने से रामलीला और भी भव्य व यादगार हो जाएगी।