दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू. कृष्णम राजू (83) का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 'रिबेल स्टार' के नाम से मशहूर राजू ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 2 बार लोकसभा सांसद रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए लिखा, "उनका निधन...तेलुगू सिनेमा में बड़ा खालीपन छोड़ गया है।"