दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया। गोखले कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। 'मिशन मंगल', 'आघात' व 'अनुमति' समेत कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके गोखले ने 26 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।