दिग्गज अभिनेत्रियां बताती हैं कि शादी के बाद उन्हें मां के रोल दिए जाने लगे थे: यामी गौतम
ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा है कि वह शादी के बाद भी फिल्मों में काम करने को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कई दिग्गज अभिनेत्रियों के इंटरव्यू देखे हैं जिनमें वे बताती हैं कि शादी के बाद उन्हें फिल्मों में लीड की जगह मां के रोल दिए जाते थे।" बकौल यामी, आज के समय में इसको लेकर जागरूकता है।