दिग्गज अभिनेत्री फर्रुख जाफर का शुक्रवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद लखनऊ में निधन हो गया। 1932 में जौनपुर में जन्मीं जाफर ने 'उमराव जान' और 'गुलाबो सिताबो' समेत कई फिल्मों में काम किया था। 'गुलाबो सिताबो' की लेखिका जूही चतुर्वेदी ने लिखा, "न आप जैसा कोई था...न आप जैसा कोई होगा...अब अल्लाह की उस दुनिया में हिफाज़त से रहिएगा।"