अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बारे में बताया है कि उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की फिल्में देखकर अपनी भूमिका के लिए तैयारी की। आलिया ने कहा, "संजय लीला भंसाली (निर्देशक) चाहते थे कि मैं मीना कुमारी का खूब सारा काम देखूं...उनकी आंखों में एक उदासी है, लेकिन उनके चेहरे पर एक ताकत है।"