inshorts

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में हुआ निधन

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। जनवरी में कोविड-19 संक्रमित होने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। दादासाहेब फालके पुरस्कार, पद्म भूषण और भारत रत्न से सम्मानित मंगेशकर 36 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी थीं।