रविवार को दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद भारत सरकार ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज को उनकी याद में दो दिनों तक आधा झुकाया जाएगा। भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।