inshorts

दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अनन्या चटर्जी का फेफड़ों के संक्रमण से हुआ निधन

दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अनन्या चटर्जी का 26 अगस्त को फेफड़ों के संक्रमण के कारण निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चल रहा था। निर्देशक अनंदिता सर्बाधिकारी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, "अनन्या दी नहीं रहीं...(इस बात की) कल्पना नहीं कर सकती...बस (उनका) मुस्कुराता हुआ चेहरा याद आ रहा है।"