कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। दरअसल, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “आप मुझे इस (अध्यक्ष पद) रेस से बाहर क्यों रख रहे हैं।” इससे पहले कथित तौर पर शशि थरूर और अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।