दिग्विजय सिंह बीफ खाने को उचित मानते हैं तो अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान कर लेंः बीजेपी
वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि अगर सिंह को बीफ खाना उचित लगता है तो उन्हें अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान रख लेना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने बीते सप्ताह कहा था कि सावरकर ने अपनी किताब में हिंदुओं के बीफ खाने पर ऐतराज़ नहीं जताया था।