बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर-सीईओ शांतनु देशपांडे ने फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने और 'रोना-धोना' न करने की सलाह देने की आलोचना होने के बाद माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, "मेरे माता-पिता को...'तुम्हारा बेटा गुलामी कराता है' के मेसेज भेजने वालों...तुम जीत गए।" देशपांडे ने स्पष्टीकरण को लेकर लिंक्डइन पर अपने इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है।