मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ज़मानत याचिका खारिज होने पर डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "मज़ाक जारी है...अग्निपरीक्षा जारी है...दिल तोड़ने वाला।" गौरतलब है, आर्यन को 2 अक्टूबर को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में लिया था और बाद में सह-आरोपी अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ गिरफ्तार कर लिया था।