दिलजीत के बिना 'जोगी' बनाना असंभव था, हम गैर-सिख ऐक्टर को नहीं लेना चाहते थे: निर्देशक

'जोगी' के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने कहा है कि यह फिल्म ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के बिना नहीं बन सकती थी। उन्होंने कहा, "शुरू से पता था...मुझे एक सिख ऐक्टर चाहिए...अपने प्रोड्यूसर पार्टनर हिमांशु से कहा कि...यह कहानी सिर्फ दिलजीत को सुनाई जाए...कोई और इसे नहीं कर सकता।" बकौल अली, एक गैर-सिख अभिनेता को सिख किरदार नहीं दे सकते थे।