दिलजीत दोसांझ ने शेयर की अपने बाइसेप्स की तस्वीर, कहा- जानता हूं कि मैं सेक्सी हूं
ऐक्टर व पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने बाइसेप्स दिखा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं सेक्सी हूं और यह बात मैं जानता हूं।" उनकी तस्वीर पर एक फैन ने उन्हें 'मिनी हल्क' बताया जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, "आपकी अगली फिल्म 'जोगी' का इंतज़ार है।"