दिलीप कुमार के निधन के बाद बेहद परेशान हूं, मुझे उनकी बहुत ज़रूरत है: पत्नी सायरा बानो

दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा है कि वह अपने पति व अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद 'बेहद परेशान' हैं और 'इससे बाहर नहीं निकल पा रही' हैं। उन्होंने कहा, "अब मैं बाहर नहीं जाना चाहती...मुझे ज़िंदगी में साहब की बहुत ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "मैं लोगों के साथ घुल-मिल नहीं रही...सिर्फ करीबी दोस्तों से मिल-जुल रही हूं।"