दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को 6 सप्ताह के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। स्वामी को जनवरी, 2016 में 5 साल के लिए सुरक्षा के लाइसेंस पर सरकारी आवास मिला था। केंद्र की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने बताया कि स्वामी की ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा बरकरार है।