दिल्ली एमसीडी में 'आप' को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान, बीजेपी को 69-91: एग्ज़िट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 250 सीटों में 'आप' को 149-171 सीटें और बीजेपी को 69-91 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 3-7 जबकि अन्य को 5-9 सीटें दी गई हैं। टाइम्स नाउ के एग्ज़िट पोल में 'आप' को 146-156 और बीजेपी को 84-94 सीटें दी गई हैं।