लोकसभा चुनाव-2024 के बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि लवली ने कहा था कि वह किसी और पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।