दिल्ली सरकार की कैबिनेट से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है, "दिल्ली की जनता की बड़ी जीत हुई है। दोनों भ्रष्ट मंत्रियों को कैबिनेट से हटना पड़ा है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली के साथ लूट और धोखा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा, यह उस न्याय की प्रक्रिया की शुरुआत है।"