दिल्ली की सरकार जेल से नहीं चलेगी: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है, "मैं लोगों को...भरोसा दिलाना चाहता हूं कि दिल्ली की सरकार जेल से नहीं चलेगी।" दरअसल, गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अटकलों को लेकर 'आप' नेता आतिशी ने कहा था, "ज़रूरत पड़ी तो...केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे।"