ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'शहज़ादा' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "दिल्ली की सर्दी में धुएं निकल रहे हैं।" अन्य वीडियो में फिल्म क्रू को दिखाते हुए कार्तिक ने लिखा, "ऐक्शन टीम को ठंड लग रही है।" 'शहज़ादा' में उनके साथ कृति सेनन भी नज़र आएंगी।