दिल्ली के एलजी ने केजरीवाल सरकार को एमसीडी का 2 साल से बकाया ₹383 करोड़ जारी करने को कहा
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वी.के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मदों में नगर निगम (एमसीडी) का 2 साल से बकाया ₹383.74 करोड़ जारी करने को कहा है। उप-राज्यपाल ने पत्र में लिखा है कि 'अकारण' फंड रोकने से दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।