दिल्ली के एक कोर्ट ने कथित 'ज़मीन के बदले नौकरी' घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव व उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के खिलाफ सोमवार को समन जारी किया। सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आरोपियों को 15 मार्च को समन किया है। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में चार्जशीट दायर की थी।