दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने आफताब के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करने) के तहत आरोप तय किए हैं। गौरतलब है, आफताब पर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है।