दिल्ली के परिवहन मंत्री ने ऑटो, टैक्सी का किराया बढ़ाने की सिफारिशों को दी मंज़ूरी
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ऑटो/टैक्सी के मूल किराए में वृद्धि का सुझाव देने वाली 'किराया संशोधन समिति' की सिफारिशों को मंज़ूरी दे दी है। सिफारिशों के अनुसार, ऑटो के लिए मूल किराया मौजूदा ₹25/1.5 किलोमीटर से बढ़ाकर ₹30/1.5 किलोमीटर और उसके बाद ₹9.50/किलोमीटर के बजाय ₹11/किलोमीटर जबकि नॉन-एसी टैक्सियों के लिए ₹14/किलोमीटर के बजाय ₹17/किलोमीटर किया जाएगा।