दिल्ली के वन क्षेत्रों में कमी आ रही, यहां प्रकृति के साथ अन्याय हो रहा है: हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी अपने वन क्षेत्र तेज़ी से गंवा रही है और यहां प्रकृति के साथ 'अन्याय' हो रहा है। हाईकोर्ट ने दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। अदालत ने अतिरिक्त-सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने को कहा।

Load More