inshorts

दिल्ली के शराब नीति मामले में ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आया राघव चड्ढा का नाम

दिल्ली के शराब नीति मामले में ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 'आप' नेता राघव चड्ढा का नाम शामिल है। चार्जशीट के मुताबिक, इस केस में आरोपी व दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पूर्व सचिव ने कहा है कि मनीष के घर हुई बैठक में राघव और पंजाब के एक्साइज़ कमिश्नर वरुण रूजम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।